Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माँ फ्लाईओवर पर फिर हादसा

बेलगाम कार ने तीन गाडिय़ों को मारी टक्कर

15 Sep 2025

माँ फ्लाईओवर पर फिर हादसा

कोलकाता। सोमवार दोपहर कोलकाता के माँ फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने लगातार तीन गाडिय़ों को टक्कर मार दी। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन तीनों गाडिय़ां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया और ट्रैफिक सामान्य किया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सायंस सिटी से पार्क सर्कस की ओर जा रही कार अत्यधिक रफ्तार से दौड़ रही थी। अचानक नियंत्रण खोने पर उसने एक के बाद एक तीन गाडिय़ों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में दो गाडिय़ां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार कम से कम 100 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी, जबकि इस फ्लाईओवर पर अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय है। अचानक हुए इस हादसे से फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालक कार की टक्कर से बाल-बाल बचे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि फ्लाईओवर पर उस समय वाहनों का दबाव काफी अधिक था, ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। मा फ्लाईओवर पर दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें लापरवाह बाइक सवारों और तेज रफ्तार कार चालकों की मिल रही हैं। आए दिन वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद हादसों पर काबू नहीं हो पा रहा। पुलिस ने हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। 
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। अब यह पता लगाया जा रहा है कि चालक नशे में तो नहीं था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


माँ फ्लाईओवर पर फिर हादसा
बेलगाम कार ने तीन गाडिय़ों को मारी टक्कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News